
जिले के युवा रेडक्रॉस से जुडकर करे अधिक से अधिक रक्तदान – डाॅ श्रवण तिवारी
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिला मुख्यालय मे आयोजित हुआ विभिन्न कार्यक्रम।
बीआरएन बक्सर । विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला रेडक्रॉस के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस भवन में सुबह झंडोत्तोलन और रक्तदान शिविर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी सह रेड क्रॉस के वाइस प्रेसिडेंट धीरेंद्र मिश्रा के द्वारा किया गया। इसके बाद रेडक्रॉस के सभागार में चेयरमैन सुरेश अग्रवाल की अध्यक्षता मे एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इसके पश्चात आग लगी में पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया।
संगोष्ठी का संचालन रेडक्रॉस के सचिव डॉ श्रवण कुमार तिवारी ने किया । उक्त मौके पर वाइस चेयरमैन सौरभ तिवारी ,कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, आपदा प्रभारी राजीव सिंह, पॉलीक्लिनिक प्रभारी दौलत चंद्रगुप्त ,रेडक्रॉस के संयोजक डॉ सी एम सिंह, इस्कूटिव मेम्बर ओम जी यादव,अविनाश जायसवाल, मनोज राय ,जमाल अहमद, इफ्तखार अहमद ,एम आलम बुलबुल, अरविंद चौबे, ऋषिकेश त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि नियमतुलाह फरीदी, रितेश उपाध्याय, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, सुरेश संगम, पूर्व सैनिक संघ से विद्याशंकर चौबे और उनके साथीगण सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग उपस्थित हुए। वहीं रक्त दान करने वालों मे बजरंगी मिश्रा एवं प्रियेश, रवि शंकर वर्मा और अखिलेन्द्र चौबे को एक वर्ष में चार बार रक्त दान करने पर सम्मानित किया गया। ब्लड बैंक से ज्यादा ब्लड लेने वाले अस्पतालों जैसे बी के ग्लोबल को प्रथम स्थान, एवं नील हॉस्पिटल को द्वितीय स्थान एवं दिव्य लोक को तीसरा स्थान के रूप में मोमेंटो से सम्मानित किया गया ।
अपने सम्बोधन के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा रेडक्रॉस के कार्यो की काफी सराहना की गयी। लोगों को जोड़ कर हर गांव के अंतिम छोर तक जा कर पीड़ित परिवारों को सहायता करने और जागरूकता फैलाने के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी ने रेडक्रॉस की प्रशंसा की । चेयरमैन सुरेश अग्रवाल ने आये हुए लोगों का स्वागत किया और सोसायटी को और बेहतर बनाने में सबके सहयोग की आशा की । रेडक्रॉस के सचिव डॉ श्रवण तिवारी ने बक्सर जिले के युवाओं से रक्तदान करने और सोसायटी से अधिक संख्या मे जुड़ने की अपील की । साथ ही पीड़ित परिवारों को हर सम्भव मद्दद करने की बात कही । अंत में कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल के द्वारा सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
















