लोकसभा प्रत्याशी ने धनसोई में चलाया जनसंपर्क अभियान …



बीआरएन न्यूज, बक्सर: एनडीए समर्थित बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को धनसोई मंडल के विभिन्न गांवों का दौरा किया गया। इस दौरान वह अमरपुर, करैला, चकिया, कथराई, सिसौंधा, समहुता, पटखवालिया, इटाढिया, करमा, जगमनपुर, इंदापुर, दुल्फा, विरना, खरवानिया, सिकठी, सुजायतपुर आदि गावों में गए। और अपने पक्ष में वोट मांगा। इस दौरान धनसोई बाजार के व्यवसायियों द्वारा अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण से स्वागत किया गया।
इस दौरान तिवारी ने कहा किव्यवसायियों से कहा की किसी के बहकावे में नहीं आएं। इस बार देश में प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर चुनाव में मतदान करना हैं। देश में प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि काशी की तर्ज पर बक्सर को भी विकसित किया जाएगा। विपक्ष की सभी पार्टियां राम और राष्ट्र विरोधी है। अयोध्या में भगवान राम के बाद मथुरा में श्री कृष्ण की बारी है। यह चुनाव राष्ट्र और राम विरोधियों को जवाब देने वाला चुनाव हैं। वही इस मौके पर समाजसेवी भगवती प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमन प्रसाद, पुनम रविदास, पंकज राम, अरविंद पासवान, रीतेश सिंह, मंडल अध्यक्ष लखन मल्होत्रा, एस नाथ प्रसाद, रामजी प्रसाद सहित सैकड़ों व्यवसायी मौजूद रहे।













