♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

क्रिकेट मैच में शिवपुर ने मीव को पांच विकेट से हराया …

राजीव कुमार पाण्डेय (भभुआ)। स्थानीय प्रखंड के‌ रुद्रवार कला गांव में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को मीव व शिवपुर गांव के बीच हुआ। शिवपुर की टीम ने मीव की टीम को पांच विकेट से हराया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे पंचायत के भावी पैक्स अध्यक्ष प्रेम प्रकाश नारायण ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके हौसले को बढ़ाया तथा उज्वल भविष्य की कामना की। इस आधुनिककता के दौर में तेजी से बढ़ रहे क्रिकेट के खेल को देखने के लिए गांव तथा आस पास के गांव के भारी संख्या में युवा एवं दर्शक मौजूद थे। मैच में रेफरी का काम मनीष साह तथा गोलू गोड़ के द्वारा किया गया।

मौके पर बिजय बहादुर पासवान, अशोक पासवान, राममूरत पाण्डेय, गिरवर पासवान, सरोज सिंह, परशुराम पासवान, बिजय कुमार पाण्डेय, तारकेश्वर पाण्डेय, संजय सिंह कुशवाहा, हरिद्वार साह, बेचन बैठा, मनोज गुप्ता आदि उपस्थिति रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000