♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डीएम ने कलेक्ट्रेट व व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

 

राजीव कुमार पाण्डेय (भभुआ)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा समाहरणालय परिसर एवं व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण करने के उपरांत जिलाधिकारी के द्वारा मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों,कर्मियों सहित अन्य सभी व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में पर्यावरण का संरक्षण, संवर्धन एवं पोषण सहित जल का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी लोगों को चाहिए कि वह पर्यावरण की संरक्षा के लिए जागरूक रहें, प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष एक पेड़ लगाएं एवं उस पेड़ का समुचित देखभाल करें ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हम उन्हें बेहतर पर्यावरण प्रदान कर सकें।जिलाधिकारी ने आगे कहा कि आज के दौर में पर्यावरण की संरक्षा, पर्यावरण के विकास के साथ ही हम वैश्विक रूप से अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए अनमोल संपदा अर्जित कर सकते हैं।जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों के साथ सभी जिला वासियों से मुखातिब होते हुए संदेश दिया है कि हर एक व्यक्ति एक पेड़ लगाने का संकल्प करें, पेड़ लगाकर उसका समुचित देखभाल करें। अपने घर के समीप या छत पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना का निर्माण कराते हुए जल का संरक्षण करें एवं खेतों में पराली ना जलाएं बल्कि उनका समुचित निपटान करने का प्रबंध करें।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त कैमूर ,अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000