♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रामगढ़ के दो होनहारों ने जेईई एडवांस में लहराया सफलता का परचम…

अभिजीत ने गुजरात से तो आर्यन ने कोटा में तैयारी कर मारी बाजी 

 

मेधावी छात्रों ने माता – पिता के सपनों को किया साकार

 

राजीव कुमार पाण्डेय (रामगढ़)। अगर कभी न हार मानने का जुनून हो और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं है। कुछ इसी तरह की मिशाल दी है स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के जमुरना गांव के सिंह अभिजीत अरविंद व रामगढ़ के आर्यन राज ने। इन दोनों होनहारों ने अपने परिश्रम और दृढ़ इच्छा शक्ति से जिला का मान बढ़ाया है। अभिजीत ने पिता के साथ गुजरात में रहकर जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। उसने परीक्षा में 157 स्कोर के साथ सीआरएल रैंक 7401 हासिल किया है। रामगढ़ के कमलेश कांत तिवारी के पुत्र आर्यन राज ने वाराणसी से 12 वीं की पढ़ाई के बाद कोटा में तैयारी की। उसने 156 स्कोर के साथ सीआर एल रैंक 8171 हासिल किया है। रविवार को जेईई-एडवांस का रिजल्ट आया तो दोनों होनहारों के घर में खुशियां छा गई। आर्यन के दादा राम अवध तिवारी व दादी आशा तिवारी ने पोते की सफलता पर गर्व जताया। चाचा अखिलेश कांत तिवारी ने बताया कि आर्यन का बचपन से ही आईआईटीयन बनने का सपना था। मेहनत से सपना साकार कर दिया। उधर अभिजीत ने बताया कि उसने दसवीं तथा 12 वीं की पढ़ाई गुजरात से हीं पूरी की। इसके बाद ऑनलाइन तैयारी में जुट गया। गांव के शैलेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया डॉ संजय सिंह ने सफल प्रतिभागी को बधाई देते हुए कहा कि अभिजीत ने गांव समाज का नाम रौशन किया है। इसकी सफलता छात्र- छात्राओं के लिए प्रेरक है। अभिजीत ने बताया कि उसकी सफलता में उसकी मां शालिनी सिंह का अहम रोल है। भाई व बहन ने भी हर कदम सपोर्ट किया। इन दोनों की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000