आशुतोष कुमार होंगे अब बक्सर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी…
बीआरएन बक्सर । नगर परिषद व नगर पंचायतों मे नगर विकास विभाग द्वारा तबादला शुरु हो चुका है। प्राप्त सूचनानुसार आशुतोष कुमार को बक्सर नगर परिषद का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। वह इससे पूर्व बाढ़ नगर परिषद में कार्यरत थे। जबकि, बक्सर नगर परिषद के वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार को हवेली खड़गपुर के नगर परिषद की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही डुमरांव नगर परिषद की कमान मनीष कुमार को सौंपी गई है। इन्हें हबीबपुर से डुमरांव भेजा गया है। पूर्व में यहां कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में अनिरुद्ध प्रसाद कार्यपालक पदाधिकारी कार्यरत थे। उन्हें उप नगर आयुक्त पूर्णिया की कमान सौंपी गयी है। चौसा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आमिर सुहैल को वैशाली के महनार नगर परिषद भेजा गया है । अब उनकी जगह शुभम कुमार को कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। इटाढ़ी के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान को माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत जबकि, उनकी जगह नवनियुक्त विजय प्रताप सिंह कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया हैं। सभी नए कार्यपालक पदाधिकारियों को शीघ्र योगदान करने का आदेश निर्गत किया गया है।












