
स्कूल से पढ़कर साइकिल पर घर लौट रही थी छात्रा, पिकअप के धक्का से हो गईं घायल…
इटाढ़ी थाना क्षेत्र के महिला-बसुधर रोड स्थित मोड़ पर हुआ हादसा …..
बीआरएन बक्सर. स्कूल से अलग-अलग साइकिल पर सवार होकर घर लौट रही दो छात्राओं को पिकअप ने धक्का मार दिया. जिससे दोनों छात्राएं बुरी तरह जख्मी हो गई. इसकी सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्राओं को उपचार हेतु सदर अस्पताल भेजवाई और पिकअप को जब्त कर थाना ले गई. बुधवार की शाम यह घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के महिला-बसुधर रोड स्थित मोड़ के पास घटी. घायल छात्रा पूजा कुमारी उसी थाना क्षेत्र के महिला गांव निवासी सुरेन्द्र राम एवं रंजू कुमारी राम बिहारी राय की पुत्री हैं.छात्राओं के परिजनों ने बताया कि पूजा एवं रंजू बसुधर हाई स्कूल में 9 वीं कक्षा की छात्रा हैं. पढ़ाई के उपरांत स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपनी-अपनी साइकिल पर सवार होकर अपने गांव महिला लौट रही थी. उसी दौरान पकड़ी मोड़ की ओर से नारायणपुर पुल की ओर जा रहा तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में दोनों छात्राएं आ गई. जिससे बुरी तरह घायल हो गईं. यह देख वहां मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े. जिससे पिकअप को छोड़कर ड्राइवर भाग निकला. इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनू पासवान ने बताया कि पिकअप मालिक के बारे में पता लगा लिया गया है. वह सिकरौल (लॉक ) गांव का है. दोषी ड्राइवर की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है.













