♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पाण्डेय और स्नेहा पान्डेय ने वितरण की छठ पूजा सामग्री …

छठ पूजा से जुडे चार दिवसीय अनुष्ठान, भक्ति और गहन आध्यात्मिक अर्थ से होता है भरा – अमित पांडेय 

बीआरएन बक्सर ।  भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पान्डेय एवं स्नेहा पान्डेय के द्वारा लोक आस्था का महापर्व छठपूजा के उपलक्ष्य में दुर्गा स्थान चौसा में मंगलवार को कलसूप , पूजा सामग्री, वस्त्र एवं फल छठ व्रतियों मे वितरण किया गया। इस दौरान सैकड़ों छठ व्रतियों को छठ सामग्री दी गयी । इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पाण्डेय ने बताया की छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है । इससे संसार मे बिहार की सांस्कृतिक पहचान है। छठ पूजा से जुडे चार दिवसीय अनुष्ठान, भक्ति और गहन आध्यात्मिक अर्थ से भरा होता है। इसमें सूर्य देवता की उपासना की जाती है। सूर्य को स्वास्थ्य, धन और सफलता का देवता माना जाता है। यह पर्व पारिवारिक सुख-समृद्धी तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए मनाया जाता है। वहीं स्नेहा पान्डेय ने कहा की छठ सूर्योपासना का अनुपम लोकपर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है और अब तो यह बिहार कि संस्कृति का अहम हिस्सा बन चुका है। यह पर्व बिहार के वैदिक आर्य संस्कृति की एक छोटी सी झलक दिखाता है।

उक्त वितरण कार्यक्रम में चौसा मंडल अध्यक्ष अमर गोड़ बक्सर नगर अध्यक्ष अजय वर्मा , पांडे पट्टी मंडल अध्यक्ष सोनू राय , प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनंजय राय , भरत प्रधान , भाजपा जिला प्रवक्ता जयप्रकाश चौबे , सत्येंद्र लाल , चौसा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विकास राज , चौसा उप प्रमुख मोहित दुबे, धनंजय मिश्रा, शिवजी चौधरी, पिंटू चौधरी, अभिनंदन सिंह, सौरभ चौबे, विक्की पांडे, निशिकांत पांडे, विकास तिवारी, विनय मिश्रा, अभिषेक पांडे, राजीव नयन चौबे, अनिल राणा आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000