♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पैक्स चुनाव को लेकर पहले दिन राजपुर में पैक्स अध्यक्ष के लिए 19 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा किया दाखिल…

बीआरएन (बक्सर): पहले चरण के पैक्स चुनाव को लेकर जिले के राजपुर प्रखंड में हो रहे पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान विधि व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए प्रांगण में धारा 144 लगा दी गई है। जबकि प्रखंड के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। पैक्स अभ्यर्थियों को नामांकन के दौरान पर्चा दाखिल करने से पूर्व सभी दस्तावेजों की जांच पड़ताल के लिए अलग से एक हेल्प डेस्क बनाया गया है। हेल्प डेस्क काउंटर पर प्रपत्रों की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को नामांकन दाखिल करने वाले काउंटर पर रेफर किया जारहा हैं।

वही इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि पहले दिन खरहना पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश पाण्डेय, सिकठी पैक्स से निशांत कुमार सिंह, गुड़िया देवी, चंद्रावती देवी, कैथहर कला पैक्स से रंजन ओझा, विनोदानन्द ओझा, बारूपुर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए सविता देवी, विन्दा देवी, तियरा पैक्स से धर्मेंद्र सिंह, सरिता देवी, दुल्फा पैक्स से प्रियंका देवी, हेवन्ति देवी पति राजनरायन सिंह, रसेन पैक्स से शंभू नाथ पांडेय, मोहम्मद नसीम, देवढिया पैक्स से रूपेश कुमार, राजपुर पैक्स से विपिन बिहारी सिंह, हेठूआ पैक्स से सचिन मौर्य के द्वारा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। कुल मिला कर पहले दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 19 तथा प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्य पद के लिए 42 उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000