♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूर्व सांसद ने आंचलिक कथा साहित्य के जनक शिवपूजन सहाय के जन्मस्थान को विकसित करने का दिया आश्वासन ..

बीआरएन बक्सर ।  पूर्व सांसद सह एस आई एस सिक्योरिटी के निदेशक रविंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को आंचलिक कथा साहित्य के जनक आचार्य शिवपूजन सहाय की जन्मभूमि इटाढी प्रखंड अंतर्गत उनवांस गांव पहुंचे। वहां श्री सिन्हा ने आचार्य के जन्म स्थल की मिट्टी का तिलक लगाया । साथ ही उन्होने उनवांस पोखरा पर स्थित आचार्य शिवपूजन सहाय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। श्री सिन्हा ने उक्त स्थल को पर्यटन के क्षेत्र में तथा महान साहित्यकार के समाधि स्थल को विकसित करने का आश्वासन दिया। उन्होने इटाढी के अंचलाधिकारी को श्री शिवपूजन सहाय के जन्म स्थान के बगल के बिहार सरकार के जमीन को अटैच करने का निर्देश दिया । उन्होने जल्द ही सरकार से अनुरोध कर इस स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही।उक्त मौके पर भाजपा के लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह ,महामंत्री पूनम रविदास, पूर्व मुखिया विंध्याचल सिंह , मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह , जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय, कार्यालय प्रभारी सुनील कुमार , विनोद प्रसाद गुप्ता , रजनीकांत गुप्ता, भोला सिंह, लाली दुबे इत्यादि उपस्थित रहे।

रामगढ़ प्रवास के क्रम में लौटते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने निजी सहायक एवं बिहार प्रदेश आईटी प्रकोष्ठ के सह संयोजक शिवनारायण उपाध्याय (शिवा) के आवास पर जाकर उनके पुत्र के जन्मोत्सव पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह , राजवंश सिंह, संत कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडेय, पूनम रविदास, मीना सिंह कुशवाहा, पुनीत सिंह, सुनील कुमार, दुर्गेश उपाध्याय, लखन मल्होत्रा, अरविंद पासवान, विनय उपाध्याय, ओमनाथ उपाध्याय, मनोज प्रसाद, सोनू कुशवाहा आदि कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000