ऐतिहासिक स्थलों से रुबरु हुए सीपीएस स्कूल के छात्र छात्राएं …


बीआरएन धनसोई। (बक्सर): स्थानीय पंचायत के खरवनिया रोड स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल के बच्चों को परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया। परिभ्रमण दल को विद्यालय के निदेशक अजय कुमार सिंह ने झंडी दिखा कर रवाना किया। परिभ्रमण दल को रवाना करने से पूर्व बच्चों को संबोधित करते हुए प्राचार्य रानी सिंह ने कहा कि आप जिस ऐतिहासिक स्थल, सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का साक्षात दर्शन करने जा रहे हैं। उसकी ऐतिहासिक स्थिति को अपने डायरी में नोट कर सकते हैं। इससे आप के सामान्य ज्ञान में वृद्धि होगी। वही उन्होंने कहा कि परिभ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। कहा कि परिभ्रमण से बच्चों में सामाजिक एवं सांस्कृतिक समझ बढ़ती है। साथ ही परिभ्रमण पर बच्चों को ले जाने से भिन्न भिन्न सामाजिक परिवेश एवं संस्कृति के लोगों से मिलना होता है। जिससे बच्चों की समझ विकसित होता हैं। वही उन्होंने बताया कि विद्यालय के सभी बच्चों को प्रत्येक वर्ष ऐतिहासिक स्थलों पर परिभ्रमण के लिए ले जाया जाता है। ताकि बच्चे भौगोलिक और ऐतिहासिक रूप से दुनिया को जान सके और उसके प्रति समझ विकसित हो सके। परिभ्रमण से बच्चे को धार्मिक व पर्यटक स्थल का ज्ञान होता है, साथ ही मानसिक विकास होता है। वही इस मौके पर स्कूल के अन्य शिक्षक व अभिभावकगण मौजूद थे।











