
पूर्व मंत्री जगनारायण त्रिवेदी की पुण्यतिथी पर कांग्रेस कार्यालय मे श्रद्धांजलि सभा…
नेक दिल इंसान थे त्रिवेदी जी – डाॅ मनोज पांडे
बीआरएन बक्सर । बिहार सरकार मे मंत्री रह चुके कांग्रेस नेता स्व. जगनारायण त्रिवेदी की 13 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय मे जिलाध्यक्ष मनोज पांडे की अध्यक्षता मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. त्रिवेदी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने कहा कि त्रिवेदीजी से राजनीतिक के साथ-साथ पारिवारिक संबंध भी रह चुका था। वह नेक दिल इंसान थे। उन्होने हमेशा गरीबों व असहायों की मदद जाति , धर्म व मजहब से उपर उठकर करते थे। वह कभी भी क्रोध में नहीं होते थे। भलाई व परोपकार करने जैसे सद्गुणों से भरे वह बिहार के वरिष्ठ नेताओं में एक थे।
उक्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय कुमार दुबे और पप्पू दुबे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल प्रदेश प्रतिनिधि डॉक्टर प्रमोद ओझा, विनय सिंह, राज नारायण दुबे , बब्बन तुरहा , भोला ओझा, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, अभिषेक यादव , राहुल कुमार , कुलदीप कुमार, महेंद्र चौबे , अभय मिश्रा , दिवाकर सेठ मनोज उपाध्याय , निर्मला देवी आदि ने स्व. त्रिवेदी जी के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

















