♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा नेत्रियों ने की सेनेटरी पैड,आयरन और कैल्शियम टैबलेट्स का वितरण …

बीआरएन बक्सर।  स्थानीय प्रखंड के छोटका नुआंव गांव में शनिवार को सिद्धेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। बता दे कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 08 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के रूप में उत्साह से मनाया जाता है।

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रानी चौबे ,लोकसभा सह संयोजक लाभार्थी संपर्क अभियान संध्या पाण्डेय, एवम चौसा मंडल अध्यक्ष सविता देवी ने छोटका नुआंव गांव में सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में महिलाओं और बच्चियों के साथ “अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के रूप में मनाया। उपस्थित बुजुर्ग महिलाओं को माला और अंगवस्त्र से रानी चौबे, संध्या पाण्डेय और सविता देवी के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी भाजपा नेत्रियों को माला और अंगवस्त्र से सम्मानित किया।कार्यक्रम के बीच मे रानी चौबे, संध्या पाण्डेय तथा सविता देवी ने महिलाओं और बच्चियों को उनके अधिकार और कर्तव्य के साथ साथ अपने शारीरिक संरक्षण की उपयोगिता को बड़ी ही सूक्ष्मता से उनकी ही भाषा में समझाते हुए कहा की नारी शक्ति ही इस दुनिया की जननी है।

दुनिया की पहचान है नारी, हर घर की जान है नारी, बेटी,बहन, मां और पत्नी बनकर, घर-घर घर की शान है नारी।

अपने अपने सम्बोधन में भाजपा नेत्रियों मे रानी चौबे, संध्या पाण्डेय और सविता देवी ने कहा की नारी सशक्तिकरण के लिए तो बहुत लोग काम करते हैं लेकिन हम लोगों ने निश्चय किया है कि महिलाओं और बच्चियों के शारीरिक सक्षमता को बढ़ावा दिया जाय। खासकर ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को ताकि ये स्वस्थ रहकर एक स्वस्थ परिवार और समाज का निर्माण कर सकें।यह अभियान निरंतर ग्रामीण महिलाओं के बीच चलता रहेगा।उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं ने ताली बजाकर उनके बातों का समर्थन किया और महिला दिवस जिन्दाबाद का नारा लगाया। उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं के बीच इन भाजपा नेत्रियों के द्वारा 500 सेनेटरी पैड,आयरन और कैल्शियम टैबलेट्स वितरित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000