♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दूसरी पुण्यतिथि पर याद किये गये भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व.बबन उपाध्याय

बीआरएन बक्सर । अहिरौली स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय की अध्यक्षता में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व.बबन उपाध्याय की दूसरी पुण्यतिथी मनायी गयी।सर्वप्रथम स्व.उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। उक्त पुण्यतिथी कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा ने की ।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे स्व. चौबे के कार्यकाल और जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभा को सम्बोधित करने वालों में राम विनोद राय, राजेश सिन्हा,रानी चौबे, विनोद राय, विंध्याचल सिंह, शिशिर चौबे, सतेन्द्र कुंवर,मदन दुबे और स्व.बबन चौबे के सुपुत्र ज्ञान प्रकाश उर्फ मिन्टु उपाध्याय प्रमुख रहे।
सभी वक्ताओं ने स्व. उपाध्याय को भाजपा का एक सच्चा सिपाही बताया। स्व.उपाध्याय भाजपा के बूरे दिनों के दौरान अध्यक्ष रहे। वह अपने कार्यकाल में सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ जोड़ कर भाजपा को खड़ा करनें का कार्य किये।उनकी कार्यक्षमता को सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं ने भाजपा के लिए वरदान के रूप में याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।स्व.उपाध्याय का जन्म भरखरा गांव में 1946 में हुआ था।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिठाई सिंह कार्यक्रम संयोजक, मनोज पाण्डेय, हिमांशु चतुर्वेदी, सौरभ तिवारी, पुनीत सिंह,शिला त्रिवेदी, संध्या पाण्डेय,पुष्पांजलि देवी,उषा दुबे, सतीश दुबे तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000