
रोहित मिश्रा बने बक्सर नगर पूर्वी मंडल के महामंत्री !
बीआरएन बक्सर । भाजपा बक्सर नगर पूर्वी मंडल की बैठक मेन रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ज्वाला ने किया। उक्त बैठक का संचालन रोहित मिश्रा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी सह वरीय उपाध्यक्ष निर्भय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी व अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है । संगठन पर्व में करोड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता लिया। कुछ कार्यकर्ताओं को संगठन संचालन का दायित्व निर्वहन करना पड़ता है। यहां कोई पद नहीं है । भाजपा पार्टी कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का एक नेतृत्वकारी समूह है। बक्सर नगर पूर्वी कार्यसमिति की घोषणा के उपरांत मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ज्वाला ने मंगल कार्य समिति की घोषणा की , जिसमें सुमित उपाध्याय , रामजी शाह, मुन्ना शर्मा, चंदन पाठक, महावीर गुप्ता, किरण देवी को उपाध्यक्ष, रोहित मिश्रा को महामंत्री , राजीव वर्मा , अनीता केसरी, बबिता तिवारी, हनी जायसवाल, मयंक राज कसेरा, मिथुन शिंदे, तारामुनी देवी को नगर मंत्री, राज नारायण राम , सत्यम श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, आयुष वर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी, पंडित अभय व विनय वर्मा को मुख्य प्रवक्ता, प्रभाकर राय, दीपक केसरी, रामजी वर्मा, पारुल वर्मा, परमेश्वर चौधरी, संतोष कुमार चौबे, अंजनी कुमार दुबे एवम ओंकारनाथ गुप्ता को प्रवक्ता के रूप में मनोनीत किया गया।भाजपा बक्सर नगर पूर्वी मंडल के महामंत्री मनोनीत होने पर रोहित मिश्रा ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने दायित्व का निर्वहन पूरे जोश एवम उत्साह के साथ करेंगे। आगामी विधानसभा मे बक्सर विधानसभा से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने हेतु जी जान से परिश्रम करेंगे। महामंत्री बनने पर नगर के लोगों मे खुशी व्याप्त है।