♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

धनसोई के तत्कालीन थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह को दी गई, विदाई 

बीआरएन धनसोई बक्सर।  धनसोई बाजार के ठाकुरबाड़ी के समीप पूर्व मुखिया मनोज साह के प्रतिष्ठान के समीप रविवार को विदाई समारोह आयोजित कर धनसोई के तत्कालिन थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह को विदाई दी गयी। थानाध्यक्ष को अंग वस्त्र, फूल माला व बुके, उपहार देकर विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित जन प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं ग्रामीणों ने निवर्तमान थानाध्यक्ष को ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी बताते हुए उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

विदाई के दौरान थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह भी भावुक हो उठे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि धनसोई की जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिला, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे।समारोह का नेतृत्व धनसोइ के पूर्व मुखिया मनोज प्रसाद ने किया। । समारोह के अंत में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया।यह विदाई समारोह इस बात का प्रमाण था कि जब कोई अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी व जनसरोकार से करता है, तो जनता उसे ससम्मान विदा करती है।इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजबंश सिंह, समाजसेवी बीरेंद्र सिंह, बीस सूत्री सदस्य अमित कुशवाहा, ओम नारायण उपाध्याय, पूर्व उप प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम सिंह, पूर्व वार्ड विजय राम, सुरेन्द्र नेता, अशोक यादव, दीपक कुमार रामाशीष सिंह, अमित कुमार, कन्हैया जायसवाल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमन प्रसाद, राजनरायन सिंह, सुमेश्वर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000