
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी का पूर्व मंत्री निराला ने किया निरीक्षण

बीआरएन राजपुर (बक्सर), 26 अगस्त 2025 — आगामी 28 अगस्त को हरि नारायण साह जनता महाविद्यालय, धनसोई में आयोजित होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का पूर्व मंत्री एवं जदयू नेता श्री संतोष कुमार निराला ने निरीक्षण किया। उन्होंने सम्मेलन स्थल का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौजूद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्री निराला ने कहा कि यह सम्मेलन राजपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। इसमें एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन की शक्ति और एकता का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने प्रत्येक बूथ और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि यह सम्मेलन केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि एनडीए की जनसंपर्क और जनजागरण की नीति का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता और कार्यकर्ताओं के जोश और समर्पण से यह कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक रूप में सम्पन्न होगा।
निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला प्रभारी अभिषेक पटेल, विधानसभा प्रभारी संजय पटेल, अरुण कुमार सिंह, संजय सिंह, अरविन्द उपाध्याय, जितेन्द्र सिंह, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, राम प्रवेश राम, प्रभु गोंड, शिव जी चौधरी, टूना राम, अनिरुद्ध तिवारी, विवेक प्रजापति, आजाद सिंह राठौर, रविकांत कुशवाहा, विजय कुशवाहा, फुटुचंद कुशवाहा, सुमेश्वर राम, सुगंध राम, अमित कुशवाहा, विजय राम, राजा राम सिंह सहित कई एनडीए नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।















