♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

धनसोई में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, विकास कार्यों को लेकर दिखा जोश

बीआरएन राजपुर बक्सर ।  धनसोई बाजार स्थित हरिनारायण साह भुवनेश्वर जनता महाविद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन जदयू जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। सम्मेलन में एनडीए के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। जदयू के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा, सांसद लवली आनंद, भाजपा के पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, जदयू महासचिव मनीष वर्मा और पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

वक्ताओं ने अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनडीए गरीबों, महिलाओं और आम जनता की सच्ची हितैषी है। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए नेताओं ने कहा कि चुनावी समय में कुछ लोग जनता को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन एनडीए की नीतियां और काम जनता को भलीभांति दिख रही हैं।

राजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनाव में एनडीए को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में संजय पटेल, धनंजय निर्गुण, शैलेश ठाकुर, विजय सिंह कुशवाहा, संतोष गोड, हीरामन पासवान, बिहारी पासवान, शंकर केसरी, फूटूचंद मौर्य, पूनम रविदास, इंदु देवी, बलिराम कुशवाहा , जितेन्द्र सिंह सहित कई नेता उपस्थित थे। सभा में एनडीए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए और गठबंधन की एकजुटता का प्रदर्शन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000