♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सरस्वती कोचिंग सेंटर अखौरीपुर चौसा के छात्र-छात्राओं का इंटर परीक्षा परिणाम में रहा जलवा! 

ग्रामीण परिवेश की प्रतिभा को पहचान कर निखारना है उद्देश्य- धीरज सर 

बीआरएन बक्सर । “धीरे धीरे रे मना,धीरे सब कुछ होए। माली सींचे सौ घड़ा,ऋतु आए फल होए!” उक्त कथन को चरितार्थ करते हुए बक्सर जिले के चौसा प्रखंड स्थित माँ सरस्वती कोचिंग सेंटर संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने अपने कठिन परिश्रम और लगन से बेहतरीन परिणाम प्राप्त किया हैं। बता दे कि अखौरीपुर गोला चौसा स्थित माँ सरस्वती कोचिंग सेंटर धीरज सर के मार्गदर्शन मे पिछले 9 वर्षों से अनवरत संचालित हैं। यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के लिए वरदान है। संस्थान के संचालक धीरज सर ने बताया कि प्रखंड में स्थित +2 उच्चविद्यालय ,सिकरौल,जलीलपुर के छात्र अंकित कुमार ने 12वीं में 455 अंक अर्जित कर प्रखंड स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त श्रवण कुमार 428 (85.6%), नैन्सी 410(82%),शिवम् वर्मा 408(81.6%),निखिल कुमार 394(78.8%),रिंकी कुमारी 391(78.2%),सीता कुमारी385(77%),गूंजा कुमारी380(76%),अजमेरी मिर्जा 389(77.8%), आनंद राय 367(73.4%),प्रिया चौधरी358(71.6%),राहुल कुमार357(71.4%),कुमकुम कुमारी 357(71.4%),ज्वाला कुमारी एवं क्षमा कुमारी 349(69.8%),एवम गोपाल चौबे ने 342(68.4%) अंक प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। शेष समस्त विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।

अंकित कुमार

इस संस्थान से पढ़े हुए बलवंत चौबे और रमेश कुमार वर्तमान मे भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं । प्रिंस कुमार गुप्ता इंडियन नेवी में टेक्निकल विंग में नियुक्त है। वहीं नेशनल टेस्ट एजेंसी के द्वारा होने वाली परीक्षा सीयूटी में बेहतरीन अंक ला कर मुस्कान कुमारी एवं प्राची कुमारी का नामांकन दिल्ली यूनिवर्सिटी, आनंदी कुमारी का इलाहाबाद यूनिवर्सिटी मे ,भोला कुमार को पटना यूनिवर्सिटी मे एवं अदिति कुमारी को बीएचयू वाराणसी में हुआ है। धीरज सर ने आगे बताया की ग्रामीण परिवेश की प्रतिभा को पहचान कर निम्न शुल्क मे अति उत्कृष्ट स्थान दिलाने के उद्देश्य से हीं वह संस्थान का संचालन कर रहे है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000