♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बक्सर–डुमरांव–राजपुर में एनडीए का दबदबा, ब्रह्मपुर में राजद की जीत ने बढ़ाई सियासी गर्मी

बीआरएन बक्सर।  बिहार विधानसभा चुनाव के ताज़ा नतीजों में बक्सर, डुमरांव, राजपुर और ब्रह्मपुर सीटों पर कड़े मुकाबले देखने को मिले। कई जगहों पर जीत का अंतर बड़ा रहा, जबकि कुछ सीटों पर नतीजे बेहद रोमांचक रहे। बक्सर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार आनंद मिश्रा ने कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को 28,353 वोटों से करारी शिकस्त दी। आनंद मिश्रा को 84,901 वोट, जबकि मुन्ना तिवारी को 56,548 वोट मिले। इस जीत के साथ आनंद मिश्रा ने बक्सर में भाजपा की पकड़ को और मजबूत किया।

डुमरांव विधानसभा में एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार राहुल सिंह ने भाकपा माले के अजित कुशवाहा को 2,105 वोटों के मामूली अंतर से हराया। राहुल सिंह को 79,411 और श्री कुशवाहा को 77,306 वोट मिले। कड़ी टक्कर के बावजूद राहुल सिंह ने सीट पर अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी।

राजपुर सीट पर जदयू के संतोष कुमार निराला ने कांग्रेस के विश्वनाथ राम को 9,155 वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। संतोष निराला को 80,368, जबकि विश्वनाथ राम को 71,213 वोट मिले। इस जीत ने एनडीए को एक महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई।

ब्रह्मपुर सीट पर इंडी गठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार शम्भुनाथ यादव ने लोजपा रामविलास के उम्मीदवार हुलास पांडेय को कड़े मुकाबले में 3220 वोटों से हराया। श्री यादव को 95828, जबकि पांडेय को 92608 वोट मिले। इस रोमांचक जीत के साथ राजद ने ब्रह्मपुर में बड़ी सफलता हासिल की ।

बक्सर जिला अन्तर्गत चारों विधानसभा मे से एक मात्र ब्रह्मपुर सीट ही इंडी गठबंधन के खाते मे रहा जबकि तीन विधानसभा मे एनडीए की जीत हुई। इन सभी सीटों के नतीजों ने बिहार की राजनीतिक हवा में नया मोड़ ला दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000