♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी… गीत गाकर स्वाति मिश्रा ने बटोरी तालियां

बीआरएन , व्यूरो  बक्सर।

अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यूं तो पूरे बिहार में खुशी की लहर है, लेकिन बक्सर में खुशी का एक अलग माहौल देखने को मिल रहा है। भगवान की प्रथम कर्मभूमि बक्सर रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के संयोजन में श्रीराम अभ्युदय अयोध्या यात्रा निकला हुआ है, जो बक्सर के उन स्थानों का भ्रमण कर रही है जहां भगवान श्री राम के चरण पड़े थे।

इस क्रम में किला मैदान में गुरुवार की शाम राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी गीत से वायरल होने वाली गायिका स्वाति मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। मिथिला नगरिया कमाल सखिया… नगरी हो अयोध्या जैसी… जैसे कई सुप्रसिद्ध भजन प्रस्तुत करके उन्होंने रामभक्ति में सभी को सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में मिथिला क्षेत्र दरभंगा से मां जानकी का प्रकट स्थल कहा जाता है, वहां से सांसद गोपाल जी ठाकुर एवं बिहार विधान परिषद में विरोधी दल के नेता हरि सहनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मिथिला क्षेत्र दरभंगा से चली, श्रीराम यात्रा किला मैदान पहुंचने पर इसका जोरदार स्वागत किया गया। यह यात्रा भगवान श्री राम एवं अयोध्या वासियों के लिए संदेश लेकर शुक्रवार की शाम अयोध्या पहुंचेगी। साथ ही कहलगांव भागलपुर से भारतीय जनता पार्टी के नेता अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृत्व में निकली श्रीराम आविर्भाव यात्रा का भी किला मैदान पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि प्रत्येक युग में बक्सर का सांस्कृतिक आध्यात्मिक महत्व रहा है। महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि है। भगवान के दो अवतारों से यह पुनीत भूमि जुड़ी हुई है। यह हम सभी के लिए परम सौभाग्य की बात है। हम सभी श्री राम के कार्य में जुटे हुए हैं। आज बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा निकाली गई और प्रमुख सभी मंदिरों से जल और मिट्टी लेकर 13 फरवरी को सभी अयोध्या पहुंचेंगे। जहां पर श्रीराम कर्मभूमि सिद्धाश्रम बक्सर द्वारा 14 लाख रंगीन दीयों से भगवान श्री राम की आकृति के साथ-साथ श्री राम लला मंदिर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आकृति उकेरी जा रही है, जो विश्व कीर्तिमान होगा। मौके पर परम पूज्य पद्म विभूषण रामभद्राचार्य जी, अनताचार्य जी महाराज का एवं अयोध्या के प्रमुख साधु संतों का आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही बिहार एवं उत्तर प्रदेश के सांसद विधायक मंत्री गण उपस्थित रहेंगे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000