
सरोज देवी बनी जिला परिषद अध्यक्ष !
बीआरएन बक्सर जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को समाहरणालय के सभागार में कराये गये मतदान मे 20 सदस्यों मे से 14 सदस्य शामिल हुए। सभी ने अपना मत चक्की की पार्षद सरोज देवी को दिया।जिससे जिप अध्यक्ष पद पर इन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। इससे पहले जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की देखरेख में निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव में अपनी कुर्सी गवाने वाली पूर्व अध्यक्ष विद्या भारती तथा उनके समर्थक बैठक से अनुपस्थित रहे। ग्यारह बजे शुरू हुईं इस चुनावी प्रक्रिया की बैठक में उपस्थित नही हुए सदस्यों के लिए एक घन्टे का समय सुरक्षित रखा गया था। लेकिन, सुनिश्चित किए गए समय मे सदस्य नही आए। जिससे मतदान की प्रक्रिया शुभारंभ किया गया। इस दौरान सदस्यों ने अपना मत सरोज देवी को दिया। इसमे कुल 14 वोट मिले। विपक्ष में कोई भी प्रत्याशी इस पद के लिए नामित नही था। जिससे विजयी घोषित कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया।इसके साथ ही शपथ ग्रहण कराया गया।मतदान के लिए अपर समाहर्ता भोजपुर मनोज कुमार झा को प्रेक्षक बनाया गया था। विजयी होने के बाद जिप अध्यक्ष ने कहा कि परिषद में बंद पड़े विकास कार्यो को किया जाएगा। मतदान को लेकर समाहरणालय गेट पर समर्थको की भीड़ उपस्थित थी। लोगो ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।जमकर अबीर गुलाल उड़ाए गए। मौके पर नीलम देवी, बेबी देवी, आरती देवी, सहाना खातून, ममता कुमारी, गायत्री देवी, सुनैना देवी, केदार सिंह व मोहम्मद अरमान सहित अन्य पार्षद उपस्थित रहे। बता दे कि निवर्तमान जिप अध्यक्ष विद्या भारती पर 13 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था।