
मंत्री ने युवराज से कही एनडीए को समर्थन देने की बात
बीआरएन बक्सर। बिहार सरकार में श्रम नियोजन मंत्री संतोष सिंह का प्रथम आगमन डुमरांव में हुआ। डुमरांव आगमन के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह के नेतृत्व में डुमरांव कोठी पर सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। डुमरांव आगमन के क्रम में डुमरांव के युवराज चन्द्रविजय सिंह से अनौपचारिक मुलाकात कर एनडीए समर्थित बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष में सहयोग करनें की अपील की। स्वागत कार्यक्रम में राजवंश सिंह लोकसभा संयोजक,संत कुमार सिंह, निर्भय राय, सुनील सिंह,आशानन्द सिंह, चुनमुन वर्मा नगर अध्यक्ष डुमरांव, राजीव पाठक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डुमरांव,, दीपक यादव, विनोद राय, रोहित सिंह तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी मौजूद थे।












