चौसा मे हुए पुलिसिया जुल्म के खिलाफ 24 मई को किसानों का विशाल मौन जुलूस ..
बीआरएन बक्सर। गोयल धर्मशाला में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित किसान चौपाल में सर्व सम्मति से फैसला लिया गया की चौसा के बनारपुर,मोहनपुरवा और कोच्चाढी में जिला प्रशासन के नेतृत्व में हुए पुलिसिया तांडव, तोड़-फोड़, लूट-पाट एवं भीषण लाठीचार्ज के प्रतिरोध में 24 मई को 11 बजे दिन मे बक्सर रेलवे स्टेशन से वीर कुंवर सिंह चौक तक किसानों का विशाल मौन जुलूस निकाला जायेगा, जिसका नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा बिहार के नेतागण करेंगे। उक्त किसान चौपाल की अध्यक्षता किसान नेता लाल साहेब उपाध्याय ने की। बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि दिल्ली मे स्वाति मालीवाल को शायद एक लात लगाने वाले आज जेल में है।मगर मोदी राज में यह कैसी अंधेर गर्दी है कि सैकड़ों स्वाति मालीवाल के रूप में कोच्चाढी,बनारपुर और मोहनपुरवा में 90 साल की बूढी दादी से लेकर जवान लड़की सहित सैकड़ों बूढ़े,दूधमुहे बच्चें एवं जवानों को शरीर का कोई अंग नहीं बचा जहां पुलिस की लाठी और बूट से हमला नहीं हुआ था। फिर भी बक्सर जिला प्रशासन पर आज तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं ? मोदी-नीतीश सरकार को इसका जवाब देना होगा।एक दर्जन बार मोदी जी ने बिहार का दौरा किए, कई रात पटना में गुजारे परन्तु अभी तक इन पीड़ितों से मिलने या उनके प्रति सहानुभूति में दो शब्द आज तक उनके मुहं से नहीं निकला। जैसे मणिपुर की घटना पर भी वे आजतक मौन है।चौसा कांड पर भी मौन है।मणिपुर मे अपना उम्मीदवार देने की हिम्मत भी नही हुई।फिर बक्सर क्यो आ रहे है।चौसा के बेकसूर दर्जनों किसान पुरुष एवं महिला जेल में महीनों से बंद है। सैकड़ों घायल के प्रति थोड़ी भी सहानुभूति तो उनके दिल मे होना चाहिए।आजाद भारत में इतना बड़ा भयानक लाठीचार्ज पुलिस अत्याचार का शायद कोई दूसरा मिसाल नहीं है। फिर भी डबल इंजन की सरकार का इस भयानक एवं दर्दनाक घटना पर चुप्पी, जनता के खिलाफ और जुल्मी जिला प्रशासन के पक्ष में है। मोदी जी को बक्सर की जनता से वोट मांगने से पहले इसका जवाब देना होगा। वर्ना बक्सर की जनता 1 जून को एन डी ए को परास्त कर अपना जवाब देगी।बैठक को किसान नेता दिनेश कुमार सिंह भारतीय किसान यूनियन के बिहार प्रभारी, बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव अशोक प्रसाद सिंह , के यू के संयोजक मनोज कुमार ,अजय मिश्रा,पूर्व प्रमुख रघुनाथ सिंह ,मनोज कुमार सिंह मुखिया औरंगाबाद,केदार सिहं जिला पार्षद,अभिमन्यु सिंह कैमूर,रितेश कुमार अधिवक्ता, राजू सिंह एवं विकास कुमार कैमूर,कालीचरण यादव,श्याम नारायण,शैलेश कुमार,अमरनाथ यादव,शिवजी सिंह ने किसान चौपाल को संबोधित किया।