♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मोदी की सभा में सैकड़ों समर्थको के साथ आरजेडी के सत्येंद्र सिंह ने थामा भाजपा का दामन ..

बीआरएन न्यूज, बक्सर। राजपुर प्रखंड स्थित राजपुर पंचायत के पूर्व मुखिया तथा राजद के कद्दावर नेता सत्येंद्र नारायण सिंह ने आरजेडी की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। जिले के अहिरौली में आयोजित पीएम मोदी की चुनावी जनसभा में इन्हे पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भाजपा की सदस्यता दिलाई।सांसद ने कहा कि इनके शामिल होने से पार्टी और सशक्त होगा। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इनके शामिल होने से पार्टी और सशक्त होगा, प्रखर नेता के साथ समाजसेवी हैं। लगातार जनहित के कार्य करते रहते हैं।वही इस मौके पर मुखिया के सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे। वही मीडिया से बातचीत के क्रम में पूर्व मुखिया ने कहा कि आरजेडी अब परिवारवाद की पार्टी बन कर रह गई हैं।वही आरजेडी के प्रमुख पदों से लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तक अपने अपने परिवार वालों को आगे बढ़ाने की चिंता करते हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण बक्सर लोकसभा चुनाव में देखने को मिल रहा है, वही मुखिया ने कहा कि आरजेडी में लूट मची हुई है। जहा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पार्टी के सिद्धांतों से हटकर अपने परिवार के लिए पार्टी नेताओं के राजनीति हत्या भी की जा रही है। जिनके द्वारा अब तक राजद के कई कदावर नेता को राजनीतिक छोड़ने पर भी विवश कर दिया गया। जिसे कई नेताओं ने राजद पार्टी को छोड़ अन्य दल के दामन थाम ली।हालांकि राजपुर के पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह 15 वर्ष पूर्व बक्सर के सांसद ईमानदार और कड़क छवि वाले लाल मुनी चौबे के कार्यकाल में भाजपा पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर राजनीति की शुरुआत की थी। पूर्व मुखिया द्वारा भाजपा पार्टी में शामिल होने के बाद भाजपा नेता राजपुर प्रखंड अध्यक्ष विराट राय ने कहा कि इनके आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। तथा बक्सर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को जीत दिलाने के लिए हर एक मतदाताओं से मिलकर अपील किया जाएगा। सत्येंद्र नारायण सिंह को भाजपा में शामिल होने पर दिनारा विधानसभा क्षेत्र, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई दी। बधाई देने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.संजय पासवान, मनोज त्रिगुन, तियरा पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील पांडेय उर्फ मुन्ना पाण्डेय, रसेन पंचायत पूर्व मुखिया रामजी राय, छितनडिहारा गांव निवासी बच्चन जी राय, जलहरा निवासी ओंकारनाथ राय ,नागपुर के पैक्स अध्यक्ष अंगद सिंह, राजपुर पैक्स अध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह,औरंगजेब हाशमी, शौकत अंसारी, राजेंद्र सिंह, बबलू सिंह, गुड्डू, पप्पू राजभर , पड़ियारी निवासी यशवंत सिंह , नागपुर के पूर्व मुखिया पिंटू राय, परासी गांव निवासी मुन्ना सिंह ,अनुपम सिंह बक्सर, हेठुआ के पूर्व मुखिया गिरजा शंकर सिंह, हरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया संदीप राय, खीरी निवासी अशोक लाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
08:09