इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों की जमात , अंग्रेजों के बाद कांग्रेस ने 60 वर्षों तक भारत को लूटा :- सम्राट चौधरी
एक अकेला मोदी खड़ा है देश को जिताने को बाकी सभी विपक्षी खड़े हैं देश को हराने को: –मनोज तिवारी
राजीव कुमार पाण्डेय (रामगढ़)। गुरुवार को स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय प्रांगण में बक्सर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों की जमात है। सम्राट अशोक और चन्द्रगुप्त के जमाने में भारत सोने की चिड़िया कहलाता था, उसको पहले अंग्रेजों ने लूटा इसके बाद 60 वर्षों तक कांग्रेस ने लूट कर देश को खोखला कर डाला।2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 12वें नंबर पर थी।ऐसी स्थिति में जब देश की जनता ने प्रधान सेवक के रूप में आदरणीय नरेंद्र मोदी को चुना तब आज भारत ब्रिटेन को हराकर 5 वें नंबर पर कायम है।2014 व 2019 में मिले जनता के आशीर्वाद से मोदी जी के सरकार ने भ्रष्ट ,लुटेरों एवं भू माफियाओं को जेल के सलाखों में डालकर उनकी संपत्ति जब्त कर जनता को सौंपने का काम किया। देश की अर्थव्यवस्था को पहला,दूसरा ,तीसरा स्थान पर पहुंचाने के लिए मोदी जी ने 2024 में 400 पार का जनसमर्थन मांगा है जिसका पीछा करते हुए 6चरणों के चुनाव में भाजपा 400 के आसपास दिख रही है।उन्होंने कहा कि अंतिम चरण के चुनाव का आज प्रचार का अंतिम दिन है । 1जून को होने वाले चुनाव में देश की जनता मोदी जी के विजय संकल्प पर मुहर लगाकर 400 को पार करेगी।वहीं छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार एनडीए गठबंधन बिहार में 40 की 40 सीटें जीतने जा रही है।बिहार की जनता ने सहजादे को बहुत बड़ा सदमा पहुंचाने का फैसला कर लिया है।
सभा को दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी,महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ,बिहार सरकार के श्रम मंत्री संतोष सिंह ,छत्तीसगढ़ के विधायक अमर सिंह, बिहार के पूर्व विधायक सुनील सिंह ,रामगढ़ के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह,पूर्व प्रमुख संजय सिंह,पूर्व प्रमुख अभय सिंह कैमूर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बबलू राय आदि ने संबोधित किया।सभी ने लोगों से मिथिलेश तिवारी को भारी अंतर से जिताने की अपील की।सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं संचालन राजीव श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर नमो नारायण चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष रामगढ़ आनंद कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष नुआंव संदेश चौधरी व मंडल अध्यक्ष दुर्गावती प्रमोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।