
रेडक्रॉस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन , बस स्टैंड एवं रामरेखा घाट पर जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल!
नई कार्यकारिणी समिति सोसायटी के उद्देश्यों के लिए हमेशा रहेगी खडी – डाॅ श्रवण तिवारी
बीआरएन बक्सर।
रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, वाइस चेयरमैन सौरभ तिवारी, सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी , कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं राज्य प्रतिनिधि दिनेश जायसवाल की अगुवाई में स्थानीय रेलवे स्टेशन , बस स्टैंड एवं रामरेखा घाट पर सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया । रेडक्रॉस के सचिव डाॅ श्रवण तिवारी ने बताया कि रेडक्रॉस की यह पहल लगातार जारी रहेगी । अगले सप्ताह में जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों के द्वारा चिकित्सा जांच शिविर एवं आंख का मेगा जांच शिविर लगाने का कार्य किया जाएगा । डाक्टर तिवारी ने आगे बताया कि रेड क्रॉस की नई कार्यकारिणी समिति सोसायटी के उद्देश्यों के लिए हमेशा खड़ी रहेगी और अपना कार्य पूरी तन्मयता के साथ पूरा करेगी ।



उक्त कंबल वितरण कार्यक्रम के मौके पर राजीव सिंह , अविनाश जायसवाल, सचिन कुमार, झब्बू राय ,ओम जी यादव , रितेश रंजन उपाध्याय, सुमित मानसिंहका सहित कई लोग उपस्थित रहें।











