♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डॉ अनुराग श्रीवास्तव बने  भाजपा युवा मोर्चा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक 

बी आर एन व्यूरो ,बक्सर।

भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश की कार्यकारणी की घोषणा भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा के द्वारा किया गया, जिसमे डॉ अनुराग श्रीवास्तव को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का पद दिया गया है । वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरुआत करते हुए कालेज उपाध्यक्ष, नगर सहमंत्री, जिला संयोजक, विभाग संयोजकऔर विश्वविद्यालय संयोजक रहे । इनके कार्यकाल में विद्यार्थी परिषद ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सभी पांचों पैनल पर चुनाव जीत कर भगवा परचम लहराया । डॉ अनुराग श्रीवास्तव नेहरू युवा केंद्र संगठन के महानिदेशक प्रतिनिधि सह NYV चयन समिति के सदस्य रहे है। इससे पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय पदाधिकारी भी रहे थे ।वर्तमान मे वह महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में जंतु विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने बधाई देते हुए कहा कि अनुराग जी के लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ संगठन और युवा साथियों को मिलेगा। जिले मे युवा मोर्चा के विभिन्न पदों पर अन्य कार्यकर्ता भी मनोनित हुए है। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोनीत होने पर अनुराग श्रीवास्तव को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और जिलाध्यक्ष भोला सिंह ने बधाई दी है। अन्य बधाई देने वालों में राजवंश सिंह, शेषनाथ पाठक, विमलेश सिंह, अभिषेक पाठक, राहुल दुबे, प्रदीप मिश्र, प्रतीक सिंह, अरविंद पासवान, दीपक सिंह, राकेश सिंह, अमपु राय, अर्जुन सिंह, शिव शम्भू पांडेय, अंजय चौबे, रोहित मिश्र, बलीराम केशरी, निक्कू ओझा, विकास राय, नवीन तिवारी, सुनील सिंह इत्यादि हैं ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000