♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बक्सर में जल्द प्रारंभ होगा मॉडर्न लेजर लाइट एंड साउंड शो – अश्विनी चौबे

बक्सर में रामायण सांस्कृतिक केंद्र स्थापित कर पराक्रमी श्रीराम की विशालतम मूर्ति की स्थापना कार्य जल्द प्रारंभ होगा – अश्विनी चौबे

बीआरएन बक्सर। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद बक्सर अश्विनी कुमार चौबे ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर श्रीराम कर्मभूमि न्यास की अखिल भारतीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित किया जिसमे न्यास द्वारा सिद्धाश्रम बक्सर में संकल्पित कार्यों को कार्यरूप देने पर चर्चा हुआ।

अश्विनी चौबे के नेतृत्व में और न्यास के सह संस्थापक संरक्षक जगतगुरु स्वामी अनंताचार्या जी महाराज के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय बैठक में जिसमे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना थे। कार्यक्रम संचालन न्यास के अध्यक्ष कृष्णकांत ओझा ने किया और विषय प्रवेश अर्जित शाश्वत चौबे ने किया।

चौबे ने कहा की संतों द्वारा दिलाया गया संकल्प जिसमे श्री राम के पराक्रमी रूप के विशालतम प्रतिमा स्थापित करने के लिए कोश की व्यवस्था प्रारंभ करने की बात कही गई साथ में स्थल का भी जल्द चयन किया जाय। रामरेखा घाट पर लाइट एंड साउंड स्थल पर जीर्णोद्धार का शिलान्यास उन्होंने किया था जिसके उपरांत वहां स्थल पर बाउंड्री वॉल समाप्ति की ओर है। भारत सरकार का उपक्रम बेसिल कंपनी ने लाइट एंड साउंड भवन और लेजर मशीन स्थापना और संचालन का टेंडर किया था जो गुजरात के औरा कम्पनी को मिला है। जल्द ही स्थल पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा और अगले एक माह में संचालान शुरू हो जाएगा जिसके ट्रायल का उद्घाटन मार्च 2024 में अश्विनी चौबे और तत्कालीन वन एवं पर्यटन मंत्री प्रेम कुमार ने किया था। अभी प्रारंभ में महर्षि विश्वामित्र सहित सभी पंच ऋषियों का यज्ञ करते हुए प्रतिमा स्थापित करना है। वहीं आगामी योजना बनी है की दूसरे चरण में इसी स्थल पर रामायण सांस्कृतिक केंद्र व संग्रहालय स्थापित किया जाएगा जिसमे भगवान श्रीराम का शिवलिंग स्थापित करते हुए रामेश्वरनाथ भगवान का प्रारूप मूर्ति स्थापना है। इसके उपरांत नए स्थल का चयन कर श्री राम का विशालतम मूर्ति स्थापना करने पर स्वीकृति बैठक में बनी। यह भी तय हुआ कि अगर निकट भविष्य में स्थान न मिले तो लाइट एंड साउंड स्थल के बाकी अधिकृत भूमि पर ही विशालतम मूर्ति स्थापित हो। राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यालय खोलने एवं प्रत्येक राज्य में न्यास की समिति बनाई पर बल दिया।

ज्ञातव्य है की अश्विनी चौबे के नेतृत्व में कोरोना काल के 2020 में अक्षय नवमी के दिन न्यास के निर्माण का संकल्प हुआ था जो उसी वर्ष दिसंबर माह में न्यास पंजीकरण से प्रारंभ हुआ। पिछले 4 वर्षों में न्यास ने जन जागरण के भाव से देश के लाखों लोगों को श्री राम के सतत विकास माडल से जोड़ने का कार्य बखूबी किया है। नवंबर 2022 में सनातन संस्कृति समागम, राम राज्य की ओर अहिरौली बक्सर में आयोजित कर अंतर्राष्ट्रीय संत सम्मेलन और संतों द्वारा लक्ष्मी नारायण यज्ञ, रामायण कथा और श्रीमद भागवत कथा एक साथ संपन्न किया था। चौबे ने बोला की उनके ही द्वारा संसद में रामायण सर्किट बनाकर श्री राम के कर्म भूमि और वन गमन स्थलों की जोड़ने की बात कही गई थी जिसे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूर्ण किया। बक्सर तीर्थ के 5 प्रमुख स्थल रामायण सर्किट से जुड़ गए। चौबे के प्रयास से 2 बार रामायण एक्सप्रेस ट्रेन दक्षिण के तीर्थ यात्रियों को लेकर बक्सर यात्रा पर आ चुका है। बक्सर के रामरेखा घाट पर चौबे के प्रयास से भारत सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा 6.5 करोड़ रुपए से पुनः लेजर लाइट एंड साउंड स्थल का जीर्णोद्धार प्रारंभ है जो भारत सरकार का उपक्रम बेसिल कर रहा है। लेजर लाइट एंड साउंड मशीन द्वारा ट्रायल का उद्घाटन चौबे ने पहले ही कर दिया है। जल्द ही न्यास द्वारा इसका संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। दुसरे चरण में इसी स्थल पर श्रीराम के पराक्रमी रूप का विश्व का विशालतम प्रतिमा स्थापित करने का भी संकल्प है।

बैठक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवरिया के पूर्व सांसद व उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री रमापति राम त्रिपाठी थे जिन्होंने देश भर में न्यास का कार्यालय जिला स्तर पर शुरू किया जाय, विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना थे जिन्होंने न्यास के संकल्प में अपना योगदान देने की बात कही और दिल्ली में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की बात कही। परामर्शदात्री समिति में दक्षिण भारत से ट्रस्टी के रूप में आंध्र प्रदेश के श्री अंशुमान राव, तेलंगाना से वेंकटेश्वर राव, डी एस एन कृष्णमूर्ति, छत्तीसगढ़ से मनोज सिंह, यूपी से अमरनाथ तिवारी, मनोज पांडे, नागेंद्र सिंह, नीरज उपाध्याय, मनोज कुमार झा, दिल्ली से संजय मिश्र, डा. संजय राय, चंडीगढ़ से सोमनाथ ठाकुर, प्रयागराज से शारत अग्निहोत्री, एस पी तिवारी, महाराष्ट्र से सचिन पाटिल, डा. राजीव रंजन, अनंत पांडे, बालमुकुंद शर्मा, विनोद ओझा, विक्रम शर्मा, सुभाष पांडे, अनिल चौबे, मिहिर पांडे, कमलेश झा, शरद उपाध्याय, कृष्ण कुमार, विकास पांडे आदि प्रमुख रूप से थे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000