♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शुभम आर्य बने बक्सर के नये एसपी …..मनीष कुमार का हुआ तबादला …

बिहार में गुरुवार को बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार कुल 29 अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। इनमे से बक्सर के एसपी मनीष कुमार भी शामिल हैं, जिनको केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। जबकी दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य को बक्सर का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

 इन अधिकारियों का हुआ तबादला

  • औरंगाबाद की एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम को बीएमपी-3 गया का कमांडेंट बनाया गया है।
  • बिहार सैन्य पुलिस-3 बोधगया के कमांडेंट दीपक रंजन को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, बिहार विशेष सैन्य पुलिस बनाया गया है। 
  • शैलेश कुमार सिन्हा को शिवहर का एसपी बनाया गया है। 
  • पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 का कमांडेंट बनाया गया है। 
  • पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे गौरव मंगला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, रेल बनाया गया है। 
  • पश्चिमी चंपारण के पुलिस अधीक्षक डी. अमरकेश को एसपी साइबर ट्रेनिंग पोर्टल बनाया गया है।
  • लखीसराय के एसपी पंकज कुमार को पुलिस अधीक्षक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो बनाया गया है। 
  • सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा को पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया बनाया गया है। 
  •  कटिहार के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार को कमजोर वर्ग का अधीक्षक बनाया गया है। 
  • समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को मुजफ्फरपुर रेल का एसपी बनाया गया है।
  • नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा को समस्तीपुर का एसपी बनाया गया है.
  • शिवहर के पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय को बीएमपी-16 का कमांडेंट बनाया गया है।
  • गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को पूर्वी चंपारण का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 
  • जमुई के पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन को पश्चिमी चंपारण का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  • रोहतास के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार को विशेष शाखा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 
  • नवादा के पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल को औरंगाबाद का एसपी बनाया गया है। 
  • भोजपुर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव एसटीएफ का एसपी बनाया गया है। 
  • बक्सर के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार को केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 
  • वैभव शर्मा को कटिहार का एसपी बनाया गया है। 
  • नवजोत सिमी पुलिस अधीक्षक कमजोर वर्ग को पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है।
  • पटना ग्रामीण के एसपी रोशन कुमार को रोहतास का एसपी बनाया गया है। 
  • मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित को गोपालगंज का एसपी बनाया गया है। 
  • पटना पूर्वी के नगर पुलिस अधीक्षक भरत सोनी को नालंदा का एसपी बनाया गया है। 
  • भागलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक श्री राज को भोजपुर का एसपी बनाया गया है।
  • पटना मध्य के एसपी चंद्र प्रकाश को जमुई का एसपी बनाया गया है। 
  • पटना पश्चिम के एसपी अभिनव धीमान को नवादा का एसपी बनाया गया है। 
  • दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य को बक्सर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  • अजय कुमार को लखीसराय का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  • विशेष शाखा के पुलिस अधीक्षक बमबम चौधरी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में एसपी बनाया गया है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000