♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दो युवक दो देशी तमंचे, एक रिवॉल्वर और तीन जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार

बीआरएन बक्सर ।  राजपुर प्रखंड के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर गांव स्थित कुड़वा मोड़ के पास शुक्रवार को पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।संयुक्त कार्रवाई में डीआईयू टीम और धनसोई थाना पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों युवकों के पास से दो देशी तमंचे, एक रिवॉल्वर और तीन जिन्दा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार युवकों की पहचान गंगापुर गांव निवासी बॉबी देवल कुमार और छोटू कुमार के रूप में की गई है। धनसोई थानाध्यक्ष रितेश कुमार दूबे ने बताया कि दोनों युवक बाइक से संदिग्ध अवस्था में जा रहे थे। रोककर तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार मिले। मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि आरोपितों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हथियार कहां से लाए गए थे और इनका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000