
अभय बने भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक …
बीआरएन बक्सर । भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश कुमार श्रीवास्तव ने अभय कुमार सिंह को क्रीडा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया है। अभय कुमार सिंह चौगाई प्रखंड के नचाप गांव के निवासी है। श्री सिंह के मनोनयन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी है। श्री सिंह को जिला संयोजक बनाये जाने पर कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाइयां दी हैं। बधाई देने वालों में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह , लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह , अनिल पांडेय , मनोज पाण्डेय, संत कुमार सिंह, श्रीमन्नारायण तिवारी,मीना सिंह कुशवाहा,रेखा देवी,सुधा गुप्ता, सुनील कुमार सिंह,आशानन्द सिंह, संध्या पाण्डेय तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय प्रमुख हैं।