♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दुर्गा पूजा को लेकर धनसोई थाना में हुई शांति समिति की बैठक …..

बीआरएन.न्यूज, धनसोई/बक्सर।  दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को धनसोई थाना के प्रांगण में थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही दुर्गा पूजा का त्यौहार मनाना है।गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर समस्या उत्पन्न हो जाएगी। पूजा समिति के लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्देश दिया गया। दिया। उन्होंने कहा कि पूजा कमिटी के सभी का पहचान पत्र बनाने, बिजली का अस्थायी कनेक्शन लेने, डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने की बात कही गई। दर्शन के दौरान पूजा स्थलों पर लाइट की पुख्ता इंतजाम किया जाए, ताकि छेड़खानी करने वालों मनचलों की पहचान हो सके। इस बार मनचलों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पकड़े जाने पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना आवश्यक है। सभी के सहयोग से ही शांति वातावरण का माहौल कायम रह सकता है।

वही इस मौके पर अजय जायसवाल, मुरारी सिंह, संतोष भगवान सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया मनोज साह, भगवती साह, समहुता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फैज अली उर्फ राहुल, पूर्व उप सरपंच ओमनारायण उपाध्याय, सरपंच संतोष माली, पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश साह, रामजी शर्मा, कन्हैया शर्मा, रामाशीष सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000