♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

धनसोई में पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली..

बीआरएन, धनसोई (बक्सर): धनसोई थाना क्षेत्र के महदेवा गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली सीधे युवक के पेट में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान महदेवा गांव निवासी जीतेंद्र सिंह के पुत्र राहुल उर्फ राजा के रुप में हुई।जिसका ईलाज हेतु परिजनों द्वारा आनन फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा बेहतर ईलाज हेतु वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।सूचना मिलतें ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन करने में जुट गई।

गोली लगने से जख्मी युवक का ईलाज करते चिकित्सक..

 

वही परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि छह माह पूर्व जख्मी युवक का गांव के ही मुकेश सिंह व कुछ अन्य लोगों के साथ गांव में शराब के कारोबार करने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद से ही उनके बीच विवाद चल रहा था। और जख्मी युवक भी अपनी बहन के पास दिल्ली चला गया था, वही छठ पर्व को लेकर दो दिन पूर्व से गांव आया था। तथा अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था तभी गांव के मुकेश सिंह अपने अन्य साथियों के साथ आ धमका और पुराने विवाद की बात करने लगा इसी में मामले ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते एक पक्ष के एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी। गोली सीधे युवक के पेट में जा लगी।जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई हैं, बहुत ही जल्द सभी आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000