
ओमप्रकाश भुवन बने भाजपा जिलाध्यक्ष…
बीआरएन बक्सर । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संगठनात्मक चुनाव के दृष्टिकोण से गुरुवार को अहिरौली स्थित जिला कार्यालय में एक बैठक की गयी , जिसकी अध्यक्षता विजय कुमार सिंह और संचालन मनोज कुमार पांडेय ने किया।उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रुप मे बिहार विधान परिषद सदस्य राजेन्द्र गुप्ता , प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी , प्रदेश उपाध्यक्ष शम्भू सिद्धार्थ ,शाहाबाद क्षेत्रीय पदाधिकारी अशोक भट्ट, रोहतास जिलाध्यक्ष संतोष पटेल एवम प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे।इस बैठक मे राजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर जिलाध्यक्ष हेतु ओमप्रकाश भुवन के मनोनयन की घोषणा की, जिसका सभी सदस्यों और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन को अंग वस्त्र देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया की वह पार्टी के सभी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए प्रयासरत रहेंगे। उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी के करीब सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।