♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राजपुर विधानसभा में संतोष निराला को हर वर्ग का मिल रहा है भरपूर समर्थन- सोनू उपाध्याय (पैक्स अध्यक्ष)

बीआरएन बक्सर। राजपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म है, और जदयू के प्रत्याशी संतोष निराला के पक्ष में जबरदस्त जनसमर्थन देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी मतदान केंद्रों तक, लोगों में निराला के प्रति उत्साह और विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है।

सुकरवलिया निवासी पैक्स अध्यक्ष सोनू उपाध्याय ने कहा कि संतोष निराला को हर वर्ग का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि निराला हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं और उनकी छवि एक ईमानदार, जनसेवी और सरल स्वभाव वाले नेता की है। यही कारण है कि गांव-गांव में लोग उनके समर्थन में आगे आ रहे हैं।

सोनू उपाध्याय ने कहा कि युवाओं, किसानों, महिलाओं और व्यापारी वर्ग में संतोष निराला के प्रति गहरा विश्वास है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों में नई गति आएगी। उन्होंने अपील की कि राजपुर की जनता एक बार फिर विकास और सुशासन के लिए जदयू उम्मीदवार संतोष निराला को भारी मतों से विजयी बनाए। वहीं, स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निराला ने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है, चाहे वह सड़क, बिजली, शिक्षा या स्वास्थ्य की बात हो। उनकी निष्ठा और कर्मठता ने लोगों का दिल जीता है। राजपुर विधानसभा में संतोष निराला के पक्ष में बढ़ती भीड़ और लोगों का उत्साह यह संकेत दे रहा है कि इस बार जनता विकास और स्थिरता के नाम पर जदयू को मजबूत जनादेश देने के मूड में है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000