♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सोनबरसा की बेटी मधु कुमारी बनीं राजस्व अधिकारी, प्रथम प्रयास में हासिल की सफलता

बक्सर रीजनल न्यूज बक्सर। जिले के सोनबरसा गांव की प्रतिभाशाली मधु कुमारी ने प्रथम प्रयास में राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे बक्सर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बड़े भाई अमित मिश्रा

मधु कुमारी के पिता मिथिलेश मिश्रा पत्रकार हैं तथा माता मीरा देवी गृहिणी हैं। संयुक्त परिवार में पली-बढ़ी मधु अपनी सफलता का श्रेय अपने पूरे परिवार को देती हैं। परिवार में बड़े पापा कमलेश्वर मिश्र, बड़ी माँ रूबी देवी, मझली माँ अंशु मिश्रा तथा बड़े भाई अमित मिश्रा का उन्हें निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा।

मधु कुमारी

मधु कुमारी की प्रारंभिक शिक्षा माउंट कार्मेल स्कूल, हजारीबाग से हुई। उन्होंने वर्ष 2017 में वहीं से मैट्रिक तथा वर्ष 2019 में संत जेवियर्स स्कूल, हजारीबाग से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद वर्ष 2022 में लक्ष्मीबाई कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।विशेष बात यह है कि उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। बक्सर स्थित अपने निवास पर रहकर स्वाध्याय (सेल्फ स्टडी) के माध्यम से तैयारी की और प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त की। मधु प्रतिदिन लगभग 7 से 8 घंटे अध्ययन करती थीं। अपनी सफलता के बारे में उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य ईमानदारीपूर्वक लोक सेवा करना तथा अंत्योदय के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। युवाओं के लिए संदेश देते हुए मधु कुमारी ने कहा कि मेहनत करते रहिए, एक दिन अवश्य सफलता मिलेगी। दृढ़ता और स्थिरता ही सफलता का मूल मंत्र है। मधु कुमारी की इस उपलब्धि पर गांव सोनबरसा सहित पूरे जिले के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विशेष रूप से उनके बड़े भाई अमित मिश्रा ने बहन की सफलता को पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000