
दिन दहाड़े चोरी की घटना में इजाफा होने पर डीएसपी ने की जांच!
छह को संदेह पर उठा ले गयी पुलिस
बीआरएन (बक्सर) केसठ गांव में दिन दहाड़े चोरी की घटना में इजाफा होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुई है। ज्ञात हो की चोरों द्वारा बंद घरों को निशाना बनाया जा रहा था। जिससे क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। वही लोगों का स्थानीय प्रशासन से विश्वास उठता जा रहा था। बीते दस दिन में केसठ में दो घरों में चोरों ने लाखो के जेवर सहित नगदी की चोरी हुई थी। जिसके बाद डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी गुरुवार की शाम केसठ पहुंच चोरी की घटना की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने दिन दहाड़े हो रहे चोरी की घटना को ले स्थानीय प्रशासन की शिकायत डीएसपी से की थी। जिसके बाद डीएसपी ने जमकर स्थानीय प्रशासन को फटकार लगाई थी। वही शुक्रवार को पुनः डुमरांव डीएसपी एव डीआईओ की टीम ने केसठ पहुंच नया बाजार केसठ व मच्छर हटा में सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदेह के आधार पर छः लोगों को लेकर नावानगर थाना गई। वही प्रशासन द्वारा बाजार में चेकिंग अभियान चलाएं जाने से शराबियो व अन्य नशा करने वालों में भय मचा रहा।
डीएसपी ने कहा कि सूचना मिल रहा है कि केसठ में शराब व हिरोइंची काफी बढ़ गए है। जो नशा के आदि हो गए है। जो अपने नशा को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजामंदे रहे है। ऐसे में चोरी की घटना को बंद करने लिए प्रशासन क्षेत्र में जांच अभियान चलाकर वैसे लोगों पर करवाई करेगी। वही ग्रामीणों ने चोरी की बढ़ती घटना को देखते हुए केसठ में पुलिस चौकी खोलने की मांग पुलिस कप्तान से की है।