
तारा शिवशंकर डिग्री कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में
पहले दिन 288 में से 286 परीक्षार्थी हुए शामिल, दो रहे अनुपस्थित
बीआरएन बक्सर। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंतर्गत स्नातक सेमेस्टर-3 (सत्र 2025-29) की बाह्य परीक्षा शनिवार से तारा शिवशंकर डिग्री कॉलेज तियरा में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में MJC-3 की परीक्षा आयोजित की गई। वहीं कुल नौ विषयों की परीक्षा संचालित हो रही है।
इस परीक्षा केंद्र पर दो महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं का केंद्र निर्धारित किया गया है। इनमें चाणक्य अकादमी महाविद्यालय, सरेजा तथा सिद्धनाथ साह कॉलेज, बघेलवा शामिल हैं। दोनों महाविद्यालयों को मिलाकर कुल 288 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना है। पहले दिन इनमें से 286 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
परीक्षा का संचालन केंद्राधीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया जा रहा है। वहीं, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में श्याम बिहारी पांडेय की प्रतिनियुक्ति की गई है।
इस संबंध में केंद्राधीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। सभी परीक्षार्थी निर्धारित नियमों एवं अनुशासन का पालन करते हुए परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुचारु संचालन के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा 31 अक्टूबर से 06 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन में महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान रवि कुमार पाण्डेय, रमन सिंह, वासुदेव गुप्ता, अंबुज चौबे, रंभा कुमारी, कंचन कुमारी, अंकित कुमार, मिठू पांडेय, स्वर्णिका पांडेय एवं राहुल दास सहित अन्य कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
कॉलेज प्रशासन की ओर से परीक्षा को कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
















